इटावा में पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

Share This

इटावा: पानकुँवर इंटरनेशनल स्कूल, इटावा में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह (प्रधानाचार्य, केकेडीसी), सर्वेश कुमार सिंह (प्रभारी बीएसए), डॉ. मुकेश यादव (एडीआईओएस) एवं जीशान (ब्लॉक एमआईएस) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चंद्र यादव एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “सफलता कठोर परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम होती है। विद्यालय सदैव छात्रों को बेहतर शिक्षा और संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

वहीं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार तोमर ने कहा कि “यह उपलब्धि न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रतिफल है।”

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां छात्रों और अभिभावकों ने इस उपलब्धि को मिलकर मनाया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा और हिंदी के साहित्यिक सेतु डॉ. कुश चतुर्वेदी की यात्रा

इटावा की धरती केवल इतिहास और संस्कृति की साक्षी नहीं रही, बल्कि इसने साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी ऐसी अनेक...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...