इटावा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध पर जन आक्रोश, राहुल गांधी का पुतला दहन

Share This

जनपद में आज ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को लेकर व्यापक जन आक्रोश देखने को मिला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता एवं इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने प्रमुख रूप से सहभागिता की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस द्वारा महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना नारी सम्मान और अधिकारों का अपमान है। आरोप लगाया गया कि संसद में इस विधेयक को रोकने के प्रयास कर कांग्रेस ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बाधा उत्पन्न की है।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर अपनी नकारात्मक सोच को उजागर किया है। वहीं विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार का विरोध नारी शक्ति के सम्मान के खिलाफ है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की नारीशक्ति के अधिकारों को दबाने का प्रयास है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश की जागरूक महिलाएं इस अन्याय को कभी नहीं भूलेंगी और आने वाले चुनावों में इसका जवाब अवश्य देंगी।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ से उठी आग दो दिन में इटावा पहुँची

10 मई 1857 ई० को मेरठ छावनी में भड़की विद्रोह की ज्वाला मात्र दो दिन बाद, अर्थात 12 मई को, इटावा तक पहुँच गई।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...