जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में अहम बैठक, गेहूं खरीद व जनगणना पर हुई समीक्षा

Share This

इटावा 19 अप्रैल, 2026- जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गेहूं खरीद, फार्मर रजिस्ट्री एवं जनगणना संबंधी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गेहूं खरीद की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीद की गति बढ़ाई जाए तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जाए। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं खरीद बहुत कम हुई है।उन्होंने कहा कि किसी भी खरीद केंद्र पर बोरों (बारदाना) की कमी नहीं होनी चाहिए और सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहे। अनावश्यक होर्डिंग पर रोक लगाने के निर्देश देते हुए उन्होंने पीसीएफ को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए तथा बारदाने की उपलब्धता की स्थिति की जानकारी भी ली।


जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी किसान को बिक्री केंद्र से फार्मर आईडी या अन्य कारणों से वापस न किया जाए। किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि पंजीकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया में कोई भी प्रकरण लंबित न रहे और समयबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को किसानों से संवाद स्थापित करने एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश भी दिए।


फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी  ने कहा कि जहां भी लंबित प्रकरण हैं, वहां विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक फार्मर आईडी बनाई जाए। चकरनगर, सैफई, ताखा के नोडल अधिकारी फॉर्मर रजिस्ट्री बनने की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश भी दिए गए।
अन्नपूर्णा योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए बताया गया कि सैफई , ताखा तहसील में 11 -11 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि अन्य चार तहसीलों में 15-15 दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि कोटे की दुकानें ऐसे स्थानों पर बनाई जाएं जहां भूमि विवाद की स्थिति न हो तथा आवश्यकता के अनुसार गांवों का चयन सुनिश्चित किया जाए।
जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी  ने कहा कि जनगणना निदेशालय द्वारा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप सभी कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण आयोजित कराएं तथा मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। साथ ही जनगणना के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने, निर्धारित सिस्टम का पालन सुनिश्चित करने, विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने एवं ऑडियो-वीडियो माध्यम से प्रशिक्षण/डेमो संचालित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, जिससे आमजन एवं किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक आर0एन0 सिंह, सभी उप जिला अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...