चकरनगर में दिव्यांजनों हेतु सहज अध्ययन केन्द्र का शुभारम्भ

Share This

दिव्यांग बच्चों हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा एक पहल के अन्तर्गत दिव्यांग बच्चों हेतु प्रथम चरण में जनपद के डायट परिसर में ‘‘सहज अध्ययन केन्द्र‘‘ की स्थापना 24 जुलाई, 2025 को कराई गयी थी जो कि दिव्यांग बच्चों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत स्पेशल एजूकेटर्स के माध्यम से नियमानुसार संचालित किया जा रहा है। जनपद स्तर पर सहज अध्ययन केन्द्र संचालन के उपरान्त ही यह निर्णय लिया गया था कि प्रत्येक विकास खण्ड में खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के लिए ‘‘सहज अध्ययन केन्द्र‘‘ का संचालन किया जाय।
इसके अन्तर्गत आज दिनंाक 18.04.2026 को ब्लाॅक संसाधन केन्द्र, (बी0आर0सी0 प्रांगण में) चकरनगर में दिव्यांग बच्चों के लिए ‘‘सहज अध्ययन केन्द्र’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, इटावा के द्वारा किया गया साथ में ब्रम्हानन्द कठेरिया उपजिलाधिकारी, चकरनगर, सी0ओ0 चकरनगर, श्री यदुवीर सिंह खण्ड विकास अधिकारी, श्रीमती अर्चना सिन्हा, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, श्री शिवेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी चकरनगर, ए0डी0ओ0 पंचायत, पंचायत मंत्री/सचिव श्री आलोक चैहान चकरनगर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री राजेश कुमार, विमल शुक्ला एवं समस्त स्टाफ कम्पो0 विद्यालय चकरनगर, मनोज कुमार एवं समस्त एआरपी स्टाफ एवं समस्त बीआरसी स्टाफ तथा श्री अतुल कुमार, श्री दिलीप सिंह स्पेशल एजूकेटर चकरनगर तथा श्री अनिल कुमार स्पेशल एजूकेटर जसववन्तगर यशवन्त सिंह, अवधेश कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
‘‘सहज अध्ययन केन्द्र‘‘ विकास खण्ड में एक मात्र ऐसा स्थान है जहाँ मूकबधिर, दृष्टिबाधित, मानसिक मंदित, शारीरिक दिव्यांग, आटिज्म के दिव्यांग बच्चों के लिए न केवल शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई अपितु उनके अभिभावकों के लिये भी प्रशिक्षण एवं काउसलिंग की व्यवस्था कराई गई ताकि दिव्यांग बच्चे अपने घर पर भी सहज अध्ययन केन्द्र में दिये गये प्रशिक्षण की निरन्तरता से जीवन को सुगम्य बना सकें। चकरनगर में वर्तमान शैक्षिक वर्ष में कुल 138 दिव्यांग बच्चें परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत है।
उक्त सहज अध्ययन केन्द्र में दिव्यांगजनों हेतु ब्रेल पुस्तकंे, श्रव्य सामग्री, सरल भाषा में पाठ्य सामग्री, रैम्प व सहायक उपकरण उपलब्ध है। यह केन्द्र न केवल शिक्षा को सुलभ बनाता है बल्कि समावेशी और समान अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस प्रयास से दिव्यांग बच्चों का आत्मविश्वास बढेगा और वे शिक्षा की मुख्य धारा से बेहतर जुड़ सकेगें। यह केन्द्र विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के माता पिता व अभिभावकों को भावनात्मक सबल प्रदान करेगा। केन्द्र के माध्यम से भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अर्चना सिन्हा, जिला समन्वयक ने बताया कि सहज अध्ययन केन्द्र के माध्यम से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे (सी.डब्लू.एस.एम.) को स्पेशल एजूकेशन, दैनिक जीवन की गतिविधियाँ (ए.डी.एल.), व्यवहार संशोधन, गेट प्रशिक्षण, पेरेन्ट काउसलिंग एवं बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
यह सहज अध्ययन केन्द्र विशेष रूप से दृष्टिहीन, श्रणबाधित व शारीरिक रूप से असमर्थ बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इस प्रकार अध्ययन केन्द्र सभी विकास खण्डों में केन्द्र पर स्थापना कराये जाने हेतु अनवरत प्रयास जारी है। जिससे जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अंग्रेजी शासन में वर्ष 1801 में शामि‍ल कि‍या गया था इटावा

प्रचलि‍त मान्‍यताओं के अनुसार इसी वंश के चन्‍द्रभान ने प्रतापनेर का नगला अर्थात चन्‍दरपुरा बसाया। वि‍क्रम सि‍हं ने  वि‍क्रमपुर बसाया। उन्‍ाके पुत्र प्रतापसि‍हं  ने...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...