सहज अध्ययन केन्द्र” का शुभारम्भ — दिव्यांग बच्चों के लिए नई पहल

Share This

चकरनगर विकास खण्ड के बीआरसी परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए “सहज अध्ययन केन्द्र” का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, इटावा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
• इस केन्द्र की स्थापना का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समावेशी एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है।
• जनपद स्तर पर डायट परिसर में 24 जुलाई 2025 को स्थापित केन्द्र के सफल संचालन के पश्चात प्रत्येक विकास खण्ड में ऐसे केन्द्र स्थापित करने की पहल।
• केन्द्र में मूकबधिर, दृष्टिबाधित, मानसिक एवं शारीरिक दिव्यांग तथा ऑटिज्म से ग्रसित बच्चों हेतु विशेष शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था।
• अभिभावकों के लिए काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण की सुविधा, जिससे वे घर पर भी बच्चों को सहयोग प्रदान कर सकें।
• ब्रेल पुस्तकें, श्रव्य सामग्री, सरल पाठ्य सामग्री, रैम्प एवं सहायक उपकरणों की उपलब्धता।
• वर्तमान शैक्षिक सत्र में चकरनगर क्षेत्र में 138 दिव्यांग बच्चे परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।
विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं:
• स्पेशल एजूकेशन
• दैनिक जीवन क्रियाएं (ADL)
• व्यवहार संशोधन
• गेट प्रशिक्षण
• अभिभावक काउंसलिंग
यह केन्द्र न केवल शिक्षा को सुलभ बनाता है, बल्कि दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हुए उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, यह अभिभावकों को भावनात्मक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी चकरनगर, क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा), पंचायत विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...