स्मार्ट मीटर से परेशान उपभोक्ताओं की व्यापार मण्डल ने उठायी आवाज

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- बीते कुछ माह पूर्व नगर के विभिन्न मुहल्लों मेें लगाये गये विद्युत स्मार्ट मीटरों के प्रीपैड मीटर में परिवर्तित हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली की बेहद परेशानियों से जूझना पड रहा है। अत्यधिक बिल आना तथा अग्रिम बिल जमा करने के बाबजूद भी किसी भी समय घरेलू विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के चलते उपभोक्ताओं की रातों की नींद उडी हुई है।

उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (रजि0) भरथना के अध्यक्ष विमल पोरवाल बण्टी ने स्थानीय उपखण्ड अधिकारी दिलीप कुमार शाहू को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समस्या का निराकरण कराये जाने की पुरजोर माँग की है। ज्ञापन के साथ करीब एक सैकडा पीडित उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर की सहमति भी संलग्न रही। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि विगत कुछ माह पूर्व नगर के विभिन्न मुहल्लों में स्मार्ट मीटर लगाये गये थे, जो अब प्रीपैड मीटर में परिवर्तित हो गये हैं। जिसके चलते उपभोक्ताओं को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है। व्यापार मण्डल ने इस समस्या का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए प्रीपैड मीटर की व्यवस्था को तत्काल बन्द करवाकर उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण करने की माँग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संजय गुप्ता, अमित कश्यप, छैलबिहारी गुप्ता, बबलू गुप्ता, अतुल, सुमित, विवेक, लक्ष्मी, विशाल गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...