वर्षों से बंद राजकीय छात्रावास गंगापुरा का पुनः संचालन प्रारंभ, ग्राम चौपाल के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों के पंजीकरण हेतु व्यापक जागरूकता

Share This

दिनांक 17 अप्रैल 2026 को मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में विकास खंड बसरेहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बख्त्यारपुरा में एक भव्य ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षों से बंद पड़े राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, गंगापुरा का पुनः संचालन विधिवत रूप से प्रारंभ किए जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

निदेशक, समाज कल्याण विभाग के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना तथा पात्र विद्यार्थियों को छात्रावास की आवासीय सुविधा से जोड़ना रहा। मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रयास किए गए कि अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राओं का पंजीकरण किया जा सके।

ग्राम चौपाल के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जानकारी के अभाव में पूर्व में छात्रावास में पंजीकरण नहीं हो पा रहा था। इस कमी को दूर करते हुए उपस्थित अधिकारियों द्वारा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, बाल सेवा योजना, छात्रवृत्ति योजना, आयुष्मान कार्ड, फैमिली आईडी सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रदान की गई।

छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं—जैसे अध्ययन हेतु पुस्तकें, मूलभूत संसाधन एवं सुरक्षित वातावरण—की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने का आश्वासन भी दिया गया। अधिकारियों ने छात्रावास की पात्रता, सुविधाएं एवं पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसके पुनः संचालन से आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं भी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे पात्र विद्यार्थियों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों की समस्याएं भी गंभीरतापूर्वक सुनी गईं तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...