एमनीव विज़न स्कूल, इटावा में कक्षा 10वीं के उत्कृष्ट परिणाम पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Share This

एमनीव विज़न स्कूल, इटावा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।


इस वर्ष विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए। छात्र अभिनव शुक्ला ने 97.4%, यश प्रताप सिंह ने 97% तथा यश ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के 35 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं कुल 70 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस मौके पर अभिनव शुक्ला ने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के माध्यम से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मनोज यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सीखने की लगन से निर्धारित होती है। आज की उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।” उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर एवं संस्कारी नागरिक बनाना है।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।”

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन डॉ. विकास यादव, मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी मेधावी एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों सहित मंच पर आमंत्रित कर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं अभिभावकों ने भी विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन एवं शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...