पत्रकारों की मांगों को लेकर संयुक्त प्रेस क्लब इटावा ने सांसद जितेंद्र दोहरे को ज्ञापन सौंपा

Share This

इटावा। पत्रकारों/मीडिया कर्मियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर संयुक्त प्रेस क्लब इटावा उत्तर प्रदेश ने इटावा लोकसभा के सांसद जितेन्द्र कुमार दोहरे को ज्ञापन दिया और बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन महामंत्री सुधीर मिश्र उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह संगठन मंत्री रघुवीर सिंह यादव व प्रचार मंत्री नितेश प्रताप सिंह द्वारा दिए गए ज्ञापन में सांसद जितेन्द्र कुमार दोहरे से मांग की गई है कि–

कोरोना काल के समय बन्द हुई मान्यताप्राप्त पत्रकारों को रेल यात्रा में रियायत को पुनः बहाल किया जाए।

टोल प्लाजा पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल टैक्स से निःशुल्क आने जाने का प्रावधान हो।

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और सुझाव हेतु गठित मान्यताप्राप्त पत्रकारों की जिला स्तरीय स्थायी समिति में वरिष्ठता क्रम के अनुसार सदस्यों को नामित कर निर्धारित समयांतराल पर बैठक बुलाई जाए।

पत्रकारों के सम्मान,सुरक्षा और उनकी पहचान को लेकर प्रशासन स्तर पर ऐसे जांच प्रावधान लागू किए जाएं जिससे वास्तविक पत्रकारों और अमान्य अराजक गतिविधियों वाले छद्मवेशी मीडियाकर्मियों की पहचान हो सके।

कई पत्रकार साथियों को अभी तक आयुष्मान कार्ड बनकर नहीं मिले हैं,जिन्हें सूचना विभाग के माध्यम से शीघ्र बनवाया जाए।

60 वर्ष से ऊपर के मान्यताप्राप्त पत्रकारों के शासन ने पेंशन योजना के फार्म भरवाए हैं,उन वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन शुरू कराने की अनुशंसा की जाए।

सूचना विभाग से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की लिस्ट सभी विभागों में दी जाए ताकि वहां जाने पर उन्हें किसी असम्मान और असुविधा का सामना न करना पड़े।

छोटे नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले सभी पत्रकारों/ मीडियाकर्मियों की सुरक्षा एवं कवरेज सुविधाओं के साथ साथ उन्हें उनकी विशेष पारिवारिक जरूरतों के अनुसार शासन प्रशासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की व्यवस्था की जाए।

पत्रकारों के बैठने के लिए कलेक्ट्रेट (कचहरी) प्रांगण में उचित स्थान/कक्ष की व्यवस्था की जाए।

पत्रकारों/मीडियाकर्मियों का किसी स्तर पर उत्पीड़न होने के मामले की त्वरित न्यायिक अथवा विशेष एजेंसी से जांच कराकर उनके हितों की रक्षा की जाए।

सांसद जितेंद्र दोहरे ने पत्रकार प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे ज्ञापन में दिए गए बिंदुओं के अनुरूप शासन एवं प्रशासन स्तर से कार्रवाई कराने का पूरा प्रयास करेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...