सर्वाइकल कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान आयोजित, छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Share This

कुलपति डॉ. अजय सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2026 को ट्रॉमा सेंटर लेक्चर थियेटर में एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस सत्र में सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग विधियों तथा एचपीवी टीकाकरण को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रभावी उपाय के रूप में विस्तार से समझाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रगति द्विवेदी ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण, जोखिम कारक एवं बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और टीकाकरण से इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है।

इस अवसर पर विभाग के संकाय सदस्य डॉ. वैभव कांती, डॉ. सोनिया विश्वकर्मा, डॉ. नुपुर मित्तल, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. सारिका सिंह एवं डॉ. अनुराधा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में पीजी जूनियर रेजिडेंट (तृतीय वर्ष) डॉ. ऐश्वर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

व्याख्यान का मुख्य उद्देश्य नर्सिंग छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रारंभिक पहचान और रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर तथा जीएनएम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की लगभग 150 छात्राओं ने भाग लिया, जिससे सत्र अत्यंत प्रभावशाली एवं सहभागितापूर्ण रहा।

सत्र के दौरान पैप स्मीयर और एचपीवी टेस्टिंग जैसी नियमित जांचों के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, एचपीवी वैक्सीन की भूमिका को समझाते हुए छात्राओं को समाज में महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि नर्सिंग संकाय की ओर से डेमोंस्ट्रेटर श्री पंकज कुमार ने समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में तहसील पर तिरंगा और जवाब में गोली के शि‍कार बने छह लोग

इतिहास की कुछ तारीखें केवल बीते समय की याद नहीं होतीं, वे आज भी दिलों को झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक तारीख पर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

डॉ. ज्योति वर्मा को उनके कार्यों ने भाजपा में दिलाई नई पहचान

विद्यार्थी परिषद की जिला प्रमुख से लेकर भाजपा जिला मंत्री तक का सफरनामा इटावा। वर्ष 1990 में हाई स्कूल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार

हेम कुमार शर्मा: पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ, एक नेकदिल वरिष्ठ पत्रकार अख़बारों के तारीक़ी इतिहास में हेम कुमार शर्मा का नाम स्वयं ही एक प्रतीक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...