महर्षि कश्यप एवं राजा गुह्यराज निषाद जयंती पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं को वितरित की गईं साड़ियां

Share This

जनपद के बसरेहर विकासखंड के ग्राम हरिहरपुर में महर्षि कश्यप जयंती एवं राजा गुह्यराज निषाद जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सुहेलदेव भारतीय पार्टी के जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वीआईपी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव रामरतन कश्यप तथा विशिष्ट अतिथि पूजा नाथ मौजूद रहीं। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज कश्यप ने माला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानपूर्वक किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप एवं राजा गुह्यराज निषाद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद महर्षि कश्यप की आरती की गई और जयकारों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर समाज के कई लोगों को सम्मानित किया गया। साथ ही लगभग 100 महिलाओं को साड़ी वितरित कर उनका सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. अश्वनी कश्यप, भारत सिंह कश्यप, आशीष बाथम, एसआई भारत सिंह, अजय बाथम, एडवोकेट अनिल कश्यप, आशा देवी, अवधेश वर्मा, इंद्रपाल बाथम, दिनेश कश्यप, गणेशी लाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...