इटावा में बसपा को मिला नया चेहरा, नरेंद्र जाटव संभालेंगे जिलाध्यक्ष की कमान

Share This

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश मायावती द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से जनपद इटावा में महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गई है।इसी क्रम में पार्टी के समर्पित, कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ता नरेंद्र जाटव को बहुजन समाज पार्टी, जनपद इटावा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मुख्य जोन प्रभारी कानपुर मंडल माननीय गयाचरण दिनकर (पूर्व विधायक), माननीय भीमराव अंबेडकर (पूर्व विधायक, पूर्व एमएलसी), माननीय संजय गौतम एवं माननीय बौद्ध प्रिय गौतम की सहमति से की गई है।

नरेंद्र जाटव लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव के साथ कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है, जिनमें बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष तथा नगर कोषाध्यक्ष जैसे दायित्व शामिल हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव एवं निरंतर सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परंपरा के अनुसार, जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात नरेंद्र जाटव ने कचहरी चौराहा स्थित बुद्ध विहार पहुंचकर B. R. Ambedkar की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जितेंद्र बौद्ध, इमरान अहमद, अजीत सिंह सरदारनी, अमित अंबेडकर, डॉ. सुरजन सिंह, शीलू दोहरे, संजय शाक्य, गुड्डू मिश्रा, स्नातक वाल्मीकि, राघवेंद्र अवस्थी, रंजीत सिंह, चंद्रभान दोहरे, अमर पाल शोला, नागेंद्र सिंह जाटव, रविंद्र सिंह, विवेक शाक्य (सोनू) सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नरेंद्र जाटव को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नरेंद्र जाटव पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि वे पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जीवन न्याय, विधि, हिन्दी भाषा, साहित्य और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण की ऐसी प्रेरक यात्रा है, जिसने...

पत्रकार

इटावा में ढाई दशक से ब्रेकिंग न्यूज़ की दुनिया में जनता का सबसे विश्वसनीय नाम दिनेश शाक्य

इटावा की पत्रकारिता का इतिहास सदैव समृद्ध और गौरवशाली रहा है। इस भूमि ने अनेक ऐसे पत्रकार दिए जिन्होंने सत्य, जनहित और निष्पक्षता को...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...