भाजपा नेत्री ने धमकी और अवैध मोबाइल कारोबार का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Share This

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लुधपुरा निवासी एक भाजपा नेत्री ने गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और अवैध मोबाइल कारोबार में संलिप्तता के आरोप में आगरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता दीपिका (पुत्री लाल ) ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 12 फरवरी 2026 को आगरा जनपद के शमशाबाद क्षेत्र निवासी अर्जुन चक ने उन्हें फोन कर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने नंबर के बजाय किसी अन्य नंबर से कॉल कर उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार, कॉल की रिकॉर्डिंग उनके पास साक्ष्य के रूप में सुरक्षित है, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति पुराने मोबाइल फोन अवैध रूप से बेचता है और उनके आईएमईआई नंबर बदलकर बाजार में बिक्री करता है, जो गंभीर आपराधिक कृत्य है। साथ ही आरोपी के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संबंध होने की बात भी कही गई है।

भाजपा नेत्री ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से गुहार लगाई है कि उन्हें आरोपी से जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आगरा सूबे में चला गया इटावा का कुछ भाग

शेरशाह तथा सूर शासन के पश्‍चात 1556 ई0 से अकबर का राज्‍य स्‍थापि‍त हो गया। अकबर के काल में इटावा का कुछ भाग आगरा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...