कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय दाउदपुर में वार्षिक परीक्षाफल घोषित और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित

Share This

बकेवर:- विकासखंड महेवा के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है विद्यालयों में शिक्षकों ने अभिभावकों को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को अंकपत्र वितरित किये। कंपोजिट विद्यालय दाउदपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर परीक्षा परिणाम घोषित कर समस्त बच्चों को अंकपत्र वितरित किये गए।

विद्यालय के प्रधान अध्यापक संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा बताया गया की कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व पुरस्कार देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उनके अभिभावकों की उपस्तिथि में अंकपत्र, मेडल व उपहार दिए गए तथा कार्यक्रम में अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में प्रथम स्थान पर शिवांशु रहे तथा दूसरे स्थान पर दीप्ति एवं तृतीय स्थान पर ऋषभ रहे इसी तरह कक्षा 5 में रुचि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरा स्थान तेजस्विनी व तीसरा स्थान दीपक ने प्राप्त किया।

 

इसी के साथ कक्षा 1 से कक्षा 8 तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया । प्रधानाध्यापक ने कहा कि बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है तथा जो बच्चे कक्षा 8 उत्तीर्ण कर विद्यालय से जा रहे हैं वह अच्छे विद्यालय में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा को निरंतर जारी रखें और आगे भी इसी तरह बड़ी मेहनत के साथ कक्षा में अपना स्थान बनाने में सफल रहे साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाली बच्चों को विशेष उपहार विद्यालय द्वारा दिए जाएंगे नया सत्र 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो जाएगा। अतः सभी लोग अपने बच्चों का प्रवेश अवश्य करें कार्यक्रम में मनोज कुमार पांडेय, नेहा सिंह, अंशुल सिंह ,निधि कुशवाहा ,आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, रामानंद एवं सूबेदार सिंह सहित कई अभिभावकों की उपस्थिति रही।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

वहाज अली खान “निहाल”: एक सकारात्मक पत्रकार जिसे इटावा से प्रेम है

जनपद इटावा में निहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बहुत चर्चित नाम है निहाल का पूरा नाम वहाज अली खान उर्फ निहाल है। निहाल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...