कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्री स्कूल में ‘‘ग्रेजुएशन डे‘‘ सम्पन्न

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्री स्कूल में ‘‘ग्रेजुएशन डे‘‘ का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर उपस्थितजनों का मनमोह लिया। बच्चों के आकर्षक नृत्य प्रदर्शन ने अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रविवार की सांय आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय संस्थापक/नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने ज्ञान की देवी माँ शारदे की प्रतिमा व राष्ट्र के महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके किया। तदुपरान्त यूकेजी के बच्चों ने ग्रेजुएशन गाउन पहनकर विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया। सभी बच्चों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए तथा नन्हें-मुन्हें बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में संगीतमयी ध्वनियों के बीच विभिन्न नृत्यों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को रिझाया। इस मौके पर विद्यालय निदेशक अंकित यादव ने मुख्य अतिथि श्री यादव सहित आगन्तुक अतिथियों थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह का बैज अलंकरण, बुके व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धक पूर्व चैयरमैन रंजना यादव, प्रधानाचार्य निकिता यादव, सभासद शिवराम सिंह यादव, सीटू यादव, पम्मी यादव, मुकेश यादव, राजेश यादव पण्डा, शिवम गुप्ता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में 19 मई 1857 को विद्रोह, बलैया मंदिर पर अग्रेजो और विद्रोहियों में मुठभेड़

19 मई 1857 की वह सुबह इटावा की धरती के लिए साधारण नहीं थी। आगरा रोड पर जसवंतनगर स्थित बलैया मंदिर के आसपास हवा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...