”एकेडमिक एक्सीलेंस एण्ड ऑनर सेरेमनी” का हुआ भव्य आयोजन

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- होली प्वाइण्ट एकेडमी में ”एकेडमिक एक्सीलेंस एण्ड ऑनर सेरेमनी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम सुन्दरकाण्ड पाठ से हुई। इसके पश्चात माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित किये गये और आगन्तुक अतिथियों का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पागल बाबा मन्दिर के मुख्य न्यासी श्याम सुन्दर चौरसिया, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य जितेन्द्र सिंह राजावत, सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश भूषण दीक्षित, जयप्रकाश गुप्ता आदि ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के मूल मंत्र दिये। वहीं कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों द्वारा संबलपुरी नृत्य, पंजाबी गिद्धा एवं “विविधता में एकता” विषय पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में सह-पाठ्îक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ कक्षा 9 एवं 11 के मेधावी छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संस्था निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, नीरजा पाण्डेय, प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा, हिमांशु सिंह, अरूण मोटवानी, अमित श्रीवास्तव, दीपक सिंह चौहान, मनोज त्रिपाठी, आनन्द तिवारी, गौरव वर्मा, गौरव शाक्य, रीना शर्मा, मो0 इमरान, आर्यन दीक्षित, आशुतोष मिश्रा, वन्दना मिश्रा, शिल्पी पोरवाल, वरूण शाक्य, आकाश गुप्ता, राहुल भदौरिया, शिवम यादव, सौरभ यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...