अयोध्या के महायज्ञ में लगी भीषण आग, नारियल फटने के बाद धधक उठे पंडाल

Share This

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शनिवार को सरयू नदी के किनारे चल रहे महायज्ञ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ही आग की लपटों ने पूरी यज्ञशाला को घेर लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि यज्ञ में महा- आहुति के तौर पर चढ़ाए गए नारियल के फटने से यह हादसा हुआ। हालांकि, पुख्ता तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में सरयू के किनारे माझा जमथरा में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ चल रहा है। रामनवमी के अवसर पर इस महायज्ञ का आयोजन यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की तरफ से कराया गया था। यह यज्ञशाला अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से महज 800 मीटर दूर है। शनिवार को महायज्ञ में गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अचानक यज्ञशाला में चढ़ाया गया एक नारियल फटा और उसकी वजह से आग लग गई। आग की घटना बेहद भयावह थी और कुछ ही देर में पूरी यज्ञशाला धधक उठी। तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक, सरयू नदी के किनारे बनी इस यज्ञशाला में 1251 हवन कुंड बनाए गए थे। शनिवार को महायज्ञ का आखिरी दिन था। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी, वहां बड़ी संख्या में लोग थे। आनन-फानन में सभी लोग पंडाल से सुरक्षित बाहर निकल आए।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...