बागपत: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर किसानों की महापंचायत: कट की मांग पर अड़े, दी आंदोलन की चेतावनी

Share This

बागपत के गांगगनोली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर किसानों ने महापंचायत का ऐलान कर दिया है। पंचायत के माध्यम से किसानों ने मांग कि है गांगनोली गांव में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे से कट दिया जाए वरना आंदोलन होगा। उनके द्वारा किया गया यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का जल्द ही उद्घाटन होने जा रहा है। भारी संख्या में आसपास गांव के किसान इस पंचायत में पहुंचे और कट का समर्थन किया है।
दिल्ली अक्षरधाम से देहरादून जाने वाले दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर किसानों ने रविवार को पंचायत आयोजित की। पंचायत में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के दूसरे फेस बागपत से शामली, पर कट की मांग रखी। भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास गांगनोली गांव के पास इकट्ठा हुए। कई घंटे तक उनकी पंचायत चली।

भारतीय किसान यूनियन नेता गौरव टिकैत ने कहा कि पुसार-भडल मार्ग और बामनोली गांव के पास कट दिए जाने से किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस मार्ग से दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे और बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग दोनों कनेक्ट हो सकेंगे। 60 से अधिक गांव इस कट से लाभ पाएंगे। पंचायत में देहरादून एक्स्प्रेस-वे के बिजरोल से टिकरी तक साथ-साथ सर्विस रोड बनाने की भी मांग उठाई गई है। किसानों द्वारा इस पंचायत में ऐलान किया गया है अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन महापंचायत करेगी ओर किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा।

बड़ा आंदोलन होगा- किसानों का कहना है अगर उनकी जमीन लेकर हाइवे बनाए जा रहे हैं तो उनको रास्तों का लाभ भी मिलना चाहिए। गांगनोली में दिया जाने वाला कट 60 गांव को जोड़ेगा। डिस्ट्रिक हाईवे और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी एक साथ जोड़ेगा। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए पवन राठी ने ऐलान कर दिया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो महापंचायत होगी और बड़ा आंदोलन किया जाएगा

किसानों के वाहन प्रबंध कर दिए गए- पवन राठी ने बताया की ऊंचे-ऊंचे हाईवे बनाकर किसानों की जमीन अधिग्रहण कर ली गई है। लेकिन इनसे किसानों को कनेक्ट नहीं किया जा रहा है। हाईवे पर किसानों के वाहन प्रबंध कर दिए गए हैं। किसान हाईवे का प्रयोग ना कर सके इसलिए दूर-दूर कट दिए गए हैं। यह किसानों के साथ नाइंसाफी है, जिसे नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि मौके पर पहुंचे प्रशासनिक व एनएचएआई के अधिकारियों ने उनकी मांगे उच्च स्तर पर रखने का आश्वासन दिया है और समाधान करने को कहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...