स्वास्थ्य विभाग की वीसी में अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप, साइबर सुरक्षा पर उठे सवाल

Share This

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के बीच अचानक अश्लील वीडियो चलने लगा। हीट वेव जैसी गंभीर आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में हुई घटना ने प्रशासनिक और तकनीकी व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बैठक सामान्य रूप से चल रही थी और प्रदेश स्तर से लेकर जिलों तक के अधिकारी इसमें जुड़े हुए थे। इसी दौरान ‘शेयर स्क्रीन’ मोड पर अचानक एक अज्ञात स्रोत से अश्लील वीडियो प्ले होने लगा। यह देख वीसी में मौजूद महानिदेशक, निदेशक और विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सन्न रह गए।

कुछ सेकंड तक वीडियो लगातार चलता रहा, जिससे बैठक में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को बिगड़ता देख तकनीकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद बैठक को अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा।

इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक तौर पर इसे साइबर सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी अनधिकृत व्यक्ति ने सिस्टम में सेंध लगाकर यह हरकत की हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए साइबर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम महि‍ला भेष में भागे इटावा से

ए.ओ. ह्यूम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक और ब्रिटिश प्रशासक, का जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती दौर की घटनाओं से गहराई से जुड़ा...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...