नवरात्र के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान

Share This

प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर “मिशन शक्ति” विशेष अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन के तहत कु. सोनम (पुत्री सूरज सिंह), निवासी पुल की मढैया, इटावा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र इटावा की छात्रा को एक दिन के लिए जिलाधिकारी इटावा के पद पर सांकेतिक रूप से पदासीन किया गया।

इस अवसर पर कु. सोनम ने जिलाधिकारी का पद संभालते हुए भावुक संदेश दिया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वह संकल्प लेती हैं कि भविष्य में इस सपने को साकार करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1090 महिला हेल्पलाइन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका हर बहन-बेटी को निडर होकर उपयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि “मिशन शक्ति” उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर बालिकाएं हर क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित कर सकती हैं।

इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना, सोहन गुप्ता, अजीत कुमार दुबे, अर्चना भदौरिया सहित अन्य अधिकारी एवं छात्राओं ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

यह पहल बेटियों को न केवल प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी बनने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...