
इटावा। थानां बढ़पुरा क्षेत्र चंबल नदी पुल से नदी में कूदने का प्रयास करते एक बृद्ध महिला को चम्बल पुल चौकी पुलिस पिकेट पर तैनात हेड कांस्टेबल व आरक्षी द्वारा बचा लिया गया।
थानां प्रभारी नरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक वृद्ध महिला जिनका नाम रामादेवी पत्नी रामस्वरूप उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम नाहरा -भदाकुर थाना फूप जिला भिंड मध्यप्रदेश से चंबल पुल पर ऑटो से उतरी और पुल से चंबल नदी में आत्महत्या करने के उद्देश्य से कूदने का प्रयास करने लगी कि तभी चम्बल पुल पुलिस चौकी पिकेट पर तैनात हेड कोस्टेबिल अजीत सिंह व आरक्षी राहुल शर्मा की महिला पर नजर पड़ी तो उन्होंने दौड़कर उनको चंबल नदी में कूदने से रोक लिया गया। महिला से बातचीत की गई तो उसने पारिवारिक कारणों से परेशान व दुखी होने की बात बताई गयी। महिला को समझाने व सांत्वना देने के बाद उनके पुत्र को बुलाया गया। पुत्र के आने के बाद सकुशल वृद्ध महिला को उनके सुपर्द कर दिया गया। पुलिस के सराहनीय कार्य की महिला के पुत्र द्वारा जहां प्रशंसा व धन्यबाद दिया गया तो वहीं स्थानीय लोगों द्वारा भी पुलिस के कार्य की सराहना की गई।
