युवाओं के लिए वैश्विक रोजगार के नए द्वार, यूपीएसडीएम में ‘स्पीडअप’ सेल का शुभारंभ

Share This

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने किया उद्घाटन, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर फोकस
तकनीकी दक्षता के साथ सॉफ्ट स्किल्स पर जोर, रोजगार की गुणवत्ता में होगा सुधार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘स्पीडअप’ सेल की स्थापना की गई है। इस सेल का उद्घाटन मिशन निदेशक पुलकित खरे द्वारा यूपीएसडीएम कार्यालय, लखनऊ में किया गया।
इस अवसर पर मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि ‘स्पीडअप’ सेल का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि प्रशिक्षण पूर्ण होते ही उन्हें गुणवत्तापूर्ण और त्वरित रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोजगार के लिए भी तैयार करेगी।
उन्होंने जानकारी दी कि ‘स्पीडअप’ मॉडल चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। उद्योगों की मांग का विश्लेषण, युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करना, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा वैश्विक अवसरों से जोड़ना। इस सेल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों की आवश्यकताओं का आकलन कर उसी अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित किए जाएंगे, जिससे प्रशिक्षण और रोजगार के बीच की दूरी को कम किया जा सके।
मिशन निदेशक ने बताया कि तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ युवाओं को सॉफ्ट स्किल्स जैसे संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं कार्यस्थल व्यवहार की भी विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे वे देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने के लिए सक्षम बन सकें।
इस पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए  एक्सपर्ट पार्टनर के रूप में जोड़ा गया है, जो प्रशिक्षण की गुणवत्ता और उद्योग समन्वय को सुदृढ़ करने में सहयोग करेगा। ‘स्पीडअप’ सेल सरकार और निजी क्षेत्र के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा, जिससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बोलियों का अनूठा जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद, उत्तर प्रदेश में अपनी सांस्कृतिक विविधता और बोलियों के अद्भुत संगम के लिए जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र के सीमांत पर स्थित...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...