मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर भाजपा नेता ने उठाई आवाज, फॉगिंग न होने पर नाराजगी

Share This

शहर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सभासद  शरद बाजपाई  ने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फॉगिंग और एंटी लार्वा दवा के छिड़काव की मांग करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शरद बाजपेयी ने बताया कि उन्होंने 23 फरवरी को नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) को पत्र लिखकर तत्काल फॉगिंग शुरू कराने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 13 मार्च को उन्होंने दोबारा पत्र लिखकर फॉगिंग मशीन चलाने और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने की मांग दोहराई, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि शहर में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और फाइलेरिया जैसे खतरनाक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका की उदासीनता के कारण अब तक न तो फॉगिंग शुरू की गई है और न ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

भाजपा नेता ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि नगर पालिका संचारी रोगों के फैलने का इंतजार कर रही है। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति गंभीर हो सकती है।”

उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि तत्काल प्रभाव से फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव कराया जाए और एंटी लार्वा अभियान शुरू किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता भी इस मुद्दे को लेकर सवाल उठा रही है और नगर पालिका को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

शरद बाजपेयी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और संबंधित विभाग समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

लखना कालि‍का देवी मंदि‍र और कि‍ला

इटावा-औरैया राजमार्ग पर बकेवर से 3 कि‍मी. दक्षि‍ण दि‍शा में ऐति‍हासि‍क नगर लखना के समीपवर्ती  ग्राम  दलीपनगर  के जमीदार राव खुमान सि‍हं  के  पुत्र...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सुनवर्षा से संसद तक गरीबों, वंचितों और कमजोरों की आवाज बने सांसद जितेन्द्र दोहरे

जितेन्द्र दोहरे का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा की ऐसी कहानी है, जो यह साबित करती है कि यदि इंसान के भीतर मेहनत, ईमानदारी...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...