अमृतपुर धाम में 27 मार्च को चैत्र रामनवमी महोत्सव/मेला, तैयारियां पूरी

Share This

बसरेहर क्षेत्र स्थित अमृतपुर धाम की पावन देवभूमि पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 27 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत्र रामनवमी महोत्सव एवं भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर धाम परिसर में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और भक्तों में उत्साह का माहौल है।

महोत्सव के दौरान हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन, फाग, झंडा/निशान यात्रा, झांकियां और जवारे सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा।

धाम संरक्षक की ओर से पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लज्जाराम-रूपरानी यादव की स्मृति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जवारे में सहभागिता करने वाले प्रमुख भक्तों को माँ भगवती के पावन प्रसाद एवं प्रतीक चिन्ह देकर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी दानदाताओं और श्रमदान करने वाले श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों और धर्म प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और बंधु-बांधवों सहित मेले में शामिल होकर माँ भगवती के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

मेले की व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि पानी और रोशनी के लिए जनरेटर की समुचित व्यवस्था की गई है। मेले में लाठी-डंडा, धारदार हथियार और मादक पदार्थों के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा पूरे मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। भूले-बिछड़े लोगों की सूचना मंच से दी जाएगी तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत समिति पदाधिकारियों या मंच को सूचित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

दुकानदारों और झूला संचालकों के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे मेले का आयोजन सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

राजनीति में कैसे पहुंचे मुलायम सिंह यादव,जाने पूरा किस्सा

नत्थू सिंह चौधरी ने प्रभावित होकर अपनी जसवंतनगर सीट को 1967 में दिया था मुलायम सिंह यादव को विधायक की चुनाव लड़ने के लिए मुलायम...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

नीरज महेरे, 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय एक बेबाक नाम

वरिष्ठ पत्रकार नीरज महेरे का जन्म इटावा जनपद की विधान सभा व तहसील जसवंतनगर  के बाउथ गाँव में हुआ। यह इलाका सांस्कृतिक और राजनीतिक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...