गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

Share This

भरथना- रमजान के पाक महीने के समापन के बाद ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को सभी मुस्लिम भाइयों ने बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया। सुबह से ही मस्जिद और ईदगाहों की ओर उमड़ पड़े और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

स्थानीय ईदगाह में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की। नमाज से पहले मौलाना फहीम रजा ने रमजान के महीने की अहमियत बताते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। ईद के अवसर पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और नमाज के बाद बड़ों से ईदी पाकर खुशी से झूमते नजर आए।

त्यौहार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ग्रामीण श्रीचन्द्र, एसडीएम काव्या सी, सीओ रामदवन मौर्य, थानाध्यक्ष विक्रम सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह और कस्बा इंचार्ज तन्मय चौधरी भारी पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, दीपांशु गौतम, राजेश यादव पंडा, सभासद निहालुद्दीन, शिवराम सिंह यादव, शिवा यादव, कांग्रेस नेता सुखराम सिंधी आदि ने ईदगाह पर पहुंच ईद की मुबारकबाद दी। वहीं कमेटी के सदर अहसान मौलाना महमूद चिश्ती, हाजी हारून मुसानी, हनीफ फारूकी, गौस मुहम्मद सुक्खी, अयूब फारूकी, दिलशाद खान, राशिद खान विक्की, मुजीब सिद्दीकी, पप्पू अब्बासी, रशीद अल्वी, कुर्बान अली, बिलाल मुसानी, मो0 बकील लारा आदि मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा कि‍ले पर हुआ लोदि‍या का अधि‍कार, इब्राहि‍म लोहानी बने गवर्नर

1487 ई0 में जौनपुर तथा दि‍ल्‍ली  के लोदी वंश के बीच पुन:संधि‍  टूट गई। इटावा में बहलोल लोदी  तथा जौनपुर की  ओर से हुसैन...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ सिटी अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...