स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल, उपभोक्ताओं की समस्याओं पर जताई चिंता

Share This

 इटावा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनन्त अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता का ध्यान जनपद के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की ओर आकर्षित कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा पारंपरिक इलेक्ट्रॉनिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर बिना उपभोक्ताओं की सहमति और पूर्ण जानकारी दिए जबरन लगाए जा रहे हैं।

अनन्त अग्रवाल ने कहा कि विभाग अब तक लगाए गए स्मार्ट मीटरों को पूरी तरह से फीड करने में सफल नहीं हो पाया है। लगभग 50 प्रतिशत से अधिक स्मार्ट मीटर लगने के बावजूद उपभोक्ताओं को उनके बिजली उपभोग और बिल की जानकारी संबंधी संदेश प्राप्त नहीं हो रहे हैं, जिससे उन्हें वास्तविक खपत और भुगतान की स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि बिना पूर्व सूचना के कई उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई काट दी जा रही है। उपभोक्ता भुगतान करने के बाद भी कनेक्शन बहाल नहीं किया जा रहा है। कई मामलों में उपभोक्ताओं को यह तक जानकारी नहीं होती कि उन्हें कितना बकाया जमा करना है। शिकायतें यह भी सामने आई हैं कि मात्र 500 रुपये के बकाये पर भी बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जा रही है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आज भी लगभग 30 प्रतिशत लोग साधारण मोबाइल फोन का उपयोग करते हैं, जबकि करीब 30 प्रतिशत उपभोक्ता एंड्रॉयड फोन का सही ढंग से संचालन नहीं कर पाते और 30 प्रतिशत लोग इंटरनेट सेवाओं का उपयोग नहीं करते। ऐसे में स्मार्ट मीटर प्रणाली उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाते समय कहा गया था कि ये मीटर फिलहाल प्रीपेड नहीं होंगे, लेकिन वर्तमान व्यवस्था से उपभोक्ताओं को असुविधा हो रही है। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के करीब 40 प्रतिशत उपभोक्ता नियमित रूप से हर माह बिल जमा नहीं कर पाते और अपनी सुविधा अनुसार किस्तों में भुगतान करते हैं, जबकि विभाग बकाये पर हर माह दो प्रतिशत ब्याज भी वसूलता है।

अनन्त अग्रवाल ने अधीक्षण अभियंता से मांग की है कि स्मार्ट मीटर प्रणाली को उपभोक्ताओं के अनुकूल बनाया जाए, उन्हें मोबाइल पर समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा छोटे बकाये पर बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई न की जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान की भी मांग की है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

अनुभव और युवा जोश के साथ संगठन को नई दिशा दे रहे अन्नू गुप्ता

अरुण कुमार गुप्ता (अन्नू गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के इटावा जिलाध्यक्ष के रूप में आज संगठन और समाज के बीच एक सशक्त सेतु बनकर...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग सम्बन्धी कार्यों के लिए सबसे भरोसेमंद स्थान

मयूर प्रेस इटावा, प्रिंटिंग उद्योग में 35 वर्षों के अनुभव और उत्कृष्टता के साथ, इटावा के निवासियों के लिए उच्चतम गुणवत्ता की प्रिंटिंग सेवाएँ...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...