सीडीओ अजय कुमार गौतम का भरथना ब्लॉक कार्यालय पर औचक निरीक्षण, योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Share This

जनपद में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम ने मंगलवार को विकास खण्ड भरथना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों का गहन अवलोकन किया तथा खण्ड विकास अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शासन के मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने कार्यालय परिसर में निर्माणाधीन पंचनद सरस स्टोर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टोर को शीघ्र प्रारम्भ किया जाए, जिससे स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध हो सके और स्थानीय महिलाओं की आय में वृद्धि हो।

इसके साथ ही उन्होंने परिसर में नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया कि नए भवन में जल्द से जल्द कार्यालय संचालन शुरू किया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुख्य विकास अधिकारी ने फैमिली आईडी योजना की प्रगति पर भी जोर देते हुए निर्देश दिए कि हेल्प डेस्क को विकास खण्ड के मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थापित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना से लाभान्वित हो सकें।

इसी क्रम में सीडीओ द्वारा ब्लॉक संसाधन केन्द्र/खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में दिव्यांग बच्चों के लिए “सहज अध्ययन केन्द्र” का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर रोस्टर के अनुसार विशेष उपकरणों की सहायता से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही केन्द्र पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता और उनकी निरंतरता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद, अवर अभियंता भावेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी