उप कृषि निदेशक आर0एन0 सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन, लखनऊ के परिपत्र सं० 12 दिनांक 22 फरवरी 2014 एवं परिपत्र सं० 9 द्वारा जारी निर्देशों तथा जिलाधिकारी के अनुमोदन दिनांक 14 जुलाई 2023 के अनुपालन में माह मार्च 2026 का किसान दिवस निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि किसान दिवस का आयोजन 18 मार्च 2026 (बुधवार) को कृषि भवन के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के कृषि एवं कृषि से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।
किसान दिवस के दौरान उपस्थित किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनका यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर उन्हें कृषि संबंधी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
