भारतनेट के माध्यम से ग्रामीण सशक्तिकरण की नई पहल, ‘समृद्ध ग्राम’ योजना का शुभारंभ

Share This

नई दिल्ली/गुना। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को नागरिक सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से ‘समृद्ध ग्राम’ पहल की शुरुआत की गई है। यह पहल भारतनेट  के तहत तैयार किए गए हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक-केंद्रित सेवाओं की समग्र व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत स्थापित समृद्धि केंद्र को एक सिंगल-विंडो ग्रामीण सेवा हब के रूप में विकसित किया गया है, जहां स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, वित्तीय सेवाएं, ई-गवर्नेंस सहायता, उद्यमिता प्रोत्साहन और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि  उमरी  में ‘समृद्ध ग्राम’ पहल की शुरुआत के साथ ही आधुनिक तकनीक और सेवाओं को सीधे गांव तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “समृद्ध ग्राम पहल के माध्यम से हम दुनिया को उमरी तक ला रहे हैं। शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं से लेकर अनेक अवसर अब तकनीक के माध्यम से सीधे लोगों के हाथों में पहुंच रहे हैं।”

मंत्री ने इस पहल के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसान डिजिटल उपकरणों के जरिए मिट्टी की नमी, पोषक तत्वों और फसल की स्थिति से संबंधित रियल-टाइम जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे खेती अधिक स्मार्ट और उत्पादक बनेगी। छात्रों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों तक पहुंच मिलेगी, जबकि गांव के लोगों को ऑन-साइट डायग्नोस्टिक्स और टेली-कंसल्टेशन के माध्यम से दिल्ली और अन्य राज्यों के डॉक्टरों से तेजी से स्वास्थ्य परामर्श मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि रक्त जांच की रिपोर्ट 30 मिनट से भी कम समय में उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा प्रमाणपत्र, ई-बैंकिंग और अन्य आवश्यक सरकारी सेवाएं भी अब समृद्ध ग्राम केंद्र के माध्यम से गांव में ही प्राप्त की जा सकेंगी।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर – आपकी सभी वाहन सेवाओं एवं ऑनलाइन कार्यो के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

देवांशी ऑनलाइन सर्विस सेंटर, कृषि भवन ऑफिस के पास, पुलिस लाइन, इटावा आपके सभी सरकारी एवं वाहन संबंधी कार्यों के लिए एक विश्वसनीय केंद्र...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...