सफारी पार्क में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 150 से अधिक कर्मचारियों व परिजनों की हुई जांच

Share This

इटावा सफारी पार्क में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के लिए गुरुवार को एक व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस), सैफई, इटावा के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

स्वास्थ्य शिविर में जनरल बॉडी चेकअप, रक्त जांच, डेंटल, ईएनटी, स्त्री रोग, नेत्र रोग एवं श्वसन रोगों से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों तथा नर्सिंग स्टाफ सहित लगभग 50 चिकित्सक मौजूद रहे। चिकित्सकों की टीम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एस.पी. सिंह तथा आउटरीच प्रोग्राम के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. एन.पी. सिंह ने किया।

शिविर का शुभारंभ इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने किया। उन्होंने स्वयं सबसे पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। शिविर में 150 से अधिक कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर सफारी पार्क प्रबंधन की ओर से पार्क में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फर्स्ट एड किट का वितरण भी किया गया, जिससे आपात स्थिति में तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

शिविर के सफल आयोजन में उप निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रुपेश श्रीवास्तव, मनन्जय यादव सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पहल का उद्देश्य सफारी पार्क में कार्यरत स्टाफ और वन्यजीवों से जुड़े कर्मियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

संघ के संस्कारों के साथ 55 वर्षों से राष्ट्रभक्ति की अखंड ज्योति थामें डॉ० रमाकान्त शर्मा

डॉ० रमाकान्त शर्मा का जन्म 17 नवम्बर 1957 को में हुआ। उनका बचपन ग्रामीण परिवेश में बीता, जहाँ सादगी, संस्कार और परिश्रम का संगम...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

पत्रकारिता के धुरंधर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी की उपलब्धियों का सफर

सुभाष त्रिपाठी का जन्म उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मोहल्ला बघा कटरा, कच्चीगड़ी में हुआ। यह स्थान उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी