भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शक्तिपीठ श्री बालरूप हनुमान जी महाराज हनुमान गढी (छोला मन्दिर) पर ढोल नंगाडों के बीच भ्रमण को निकली 108 मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हो गया।

बुधवार को छोला मन्दिर पर 108 मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हो गया। पीताम्बर धारण किये महिलाओं व युवतियों ने अपने-अपने सिर पर कलश रखकर समूचे मन्दिर प्रांगण का भ्रमण कर व जल भरकर मन्दिर परिसर में स्थापित पाण्डाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कलशों की स्थापना करवायी। तदुपरान्त गणेश पूजन के साथ कथा प्रारम्भ हुई। भागवत कथा आयोजक संजीव वर्मा (डॉक्टर) ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कथा 17 मार्च को सम्पन्न होगी। कथा का रसपान सरस कथावाचक उज्जवल शांडिल्य श्री वृन्दावन धाम के मुखारबिन्दु से प्रतिदिन अपरान्ह्र 2 बजे से सांय 6 बजे तक कराया जायेगा। इस दौरान यज्ञाचार्य राहुल दीक्षित, मन्दिर प्रबन्धक राजू चौहान, राजेश चौहान, संजीव श्रीवास्तव, रतन सिंह, कमलकान्त, आदित्य कुमार, मनोज वर्मा, राजेश कुमार सहित समस्त व्यवस्थापकों व सहयोगियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
