निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

Share This

 अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुनरीक्षण कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी मतदेय स्थलों पर नियुक्त बीएलओ (BLO) के कार्य में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए (BLA) सहयोग करेंगे, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है और वे अपना नाम किसी अन्य स्थान पर दर्ज कराना चाहते हैं, उन्हें फार्म-8 भरकर स्थानांतरण कराना होगा, न कि फार्म-6।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिनकी सुनवाई 21 जनवरी 2026 से चल रही है। इसके साथ ही आयोग के निर्देशानुसार लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी (Logical Discrepancy) से संबंधित नोटिस भी जनरेट किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि अपने-अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से इस कार्य में सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने बताया कि लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के कारण नो-मैपिंग में प्रदर्शित मतदाताओं की सूची बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध है तथा आमजन के अवलोकन के लिए पंचायत भवनों, मतदान केंद्रों और वार्डों में भी प्रदर्शित की गई है, जिसमें विसंगतियों का कारण भी अंकित किया गया है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान 23 फरवरी 2026 से 09 मार्च 2026 तक की अवधि में निस्तारित किए गए फार्मों की सूची प्रारूप-9, 10, 11, 11ए और 11बी जिला निर्वाचन कार्यालय, इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें तथा जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, वे निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत कर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कराएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है या जिनके दस्तावेज गलत पाए जाते हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। साथ ही शेष मामलों पर भी नियमानुसार निर्णय लिया जा रहा है।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, कृपा नारायण तिवारी (भाजपा), सत्येंद्र राजपूत (भाजपा), उदयभान सिंह यादव (समाजवादी पार्टी), संजीव भदौरिया (भाजपा), आशुतोष दीक्षित (कांग्रेस), मोहित जाटव, इकरार अहमद (आम आदमी पार्टी) तथा मो. राशिद (कांग्रेस) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी