दस न्यायालय परिसर में दुकानों की नीलामी 9 मार्च को

Share This

अध्यक्ष नीलामी समिति एवं अपर जिला जज कोर्ट सं०-12 अशोक कुमार दुबे-ll ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दस न्यायालय कक्ष भवन परिसर में स्थित फल-जूस की अस्थायी दुकान तथा नई दीवानी परिसर में विभिन्न अस्थायी दुकानों की नीलामी वित्तीय वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) के लिए की जाएगी।

यह नीलामी दिनांक 09 मार्च 2026 को अपराह्न 4:30 बजे दस न्यायालय कक्ष भवन के सभागार में आयोजित होगी। नई दीवानी परिसर में जिन दुकानों की नीलामी की जाएगी उनमें अस्थायी नवीन फोटो स्टेट की दुकान, हलवाई की दुकान, लाई-चना का स्टॉल तथा पान का खोखा शामिल हैं।

इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर माननीय जिला जज, इटावा द्वारा अनुमोदित शर्तों के अधीन बोली में भाग ले सकते हैं। फल-जूस, लाई-चना तथा पान के खोखे की स्टॉल के लिए 2,000 रुपये तथा फोटो स्टेट व हलवाई की दुकान के लिए 10,000 रुपये की सुरक्षा धनराशि नकद जमा करनी होगी। सभी बोलीदाताओं को बोली से पूर्व 09 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक जमानत राशि अग्रिम रूप से जमा करनी होगी, जो नीलामी समाप्त होने के बाद नियमानुसार वापस कर दी जाएगी।

अधिकतम बोलीदाता को नीलामी समाप्त होते ही बोली की कुल राशि का 50 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा। नीलामी बोली को स्वीकार या अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार माननीय जिला जज, इटावा को सुरक्षित रहेगा।

नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक नीलामी फार्म भरकर सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र या आधार कार्ड की प्रति सहित नजारत में जमा करना होगा। नीलामी फार्म 100 रुपये शुल्क देकर नजारत कार्यालय से 09 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं। नीलामी की स्वीकृत शर्तों की विस्तृत जानकारी केन्द्रीय नाजिर, नजारत जजी, इटावा से प्राप्त की जा सकती है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

पंडित संतोष चौधरी: समाज के लिए एक संघर्षी और सफल व्यवसायी

पंडित संतोष चौधरी का जन्म 25 दिसंबर, 1955 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के पृथ्वीपुर ग्राम में हुआ। उनके पिता का नाम स्व०...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी