छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर द्वारा आयोजित बीबीए परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणामों में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने संस्थान को गौरवान्वित किया है। छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण ने एक बार फिर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बीबीए प्रथम सेमेस्टर टॉपर्स: निष्ठा चौधरी – 84.50% , सिद्धांत सिंह – 83.50% ,लुबा परवीन – 83.16% बीबीए तृतीय सेमेस्टर टॉपर्स:आयुष सिंह – 79.50%, खुशी तिवारी – 78.50%, आर्या हाशमी – 78.00% बीबीए पंचम सेमेस्टर टॉपर्स:मानसी तिवारी – 80.33%, दिव्या शुक्ला – 79.66%,दीक्षा – 78.66%
संस्थान प्रबंधन एवं प्राध्यापकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन को भी दर्शाता है।
