शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के शहादत दिवस पर डीवाईएफआई इटावा ने दी श्रद्धांजलि, गोष्ठी व संगठनात्मक बैठक का हुआ आयोजन

Share This

महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद के शहादत दिवस के अवसर पर भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) जिला कमेटी इटावा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें डीवाईएफआई के पूर्व वरिष्ठ साथी कॉमरेड प्रेमशंकर यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद का जीवन हमें देशभक्ति और स्वतंत्रता के लिए किसी भी कीमत पर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनकी शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई गति दी और आने वाली पीढ़ियों को संघर्ष एवं बलिदान का मार्ग दिखाया।

इसके पश्चात डीवाईएफआई जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अखिलेश शाक्य (एडवोकेट) ने की। बैठक में वर्ष 2026 की सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण करने, यूनिटों के सम्मेलन आयोजित करने, अप्रैल माह में प्रस्तावित जिला सम्मेलन की तैयारियों तथा 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन नितिन यादव ने किया।

इस अवसर पर कॉमरेड नरेंद्र शाक्य, मनीष शाक्य, अभिषेक राजपूत, अवनीश राजपूत एवं कुमारी अनुप्रिया सहित अन्य साथियों ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के माध्यम से शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के आदर्शों को आत्मसात करने और युवाओं को संगठित संघर्ष के लिए प्रेरित करने का संकल्प दोहराया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...