बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत जिला महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

Share This

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत शासन के निर्देशानुसार जिला महिला चिकित्सालय, इटावा में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजत सिंह जैन ने की।

कार्यक्रम के दौरान नवजात कन्याओं के जन्म की खुशियाँ केक काटकर मनाई गईं। इसके उपरांत माननीय न्यायाधीश महोदय के करकमलों द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में जन्मी 19 नवजात कन्याओं को बेबी किट एवं उनके जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही धात्री माताओं—श्रीमती बबली कुमारी, कु० सोनी, स्नेहप्रभा, कु० प्रभा देवी, नेहा, रजनी प्रजापति आदि—को ड्राईफ्रूट भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश ने नवजात कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभ आशीर्वाद प्रदान किया तथा माताओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत विभिन्न चरणों में प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता—जन्म पर ₹5000, एक वर्ष तक टीकाकरण पूर्ण होने पर ₹2000, कक्षा 1 में प्रवेश पर ₹3000, कक्षा 6 में प्रवेश पर ₹3000, कक्षा 9 में प्रवेश पर ₹5000 तथा 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण कर स्नातक/डिप्लोमा में प्रवेश पर ₹7000—के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से जुड़कर परिवार आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं, जिससे नारी सशक्तीकरण को बल मिलेगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विभागीय योजनाओं से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में डा० अनिल कुमार (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, महिला), डा० यश्मिता सिंह, जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं जिला महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड के निर्भीक क्रांतिकारी और इटावा के अमर सपूत बाबू ज्योति शंकर दीक्षित

बाबू ज्योति शंकर दीक्षित का जन्म वर्ष 1900 में इटावा शहर के लालपुरा मोहल्ले की उस पावन धरती पर हुआ, जहाँ मिट्टी में ही...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

द लेडी कैफे: एक प्रीमियम मेकअप स्टुडियो, सैलून एवं फैशन बुटीक

आज के जीवन में सौंदर्य और आकर्षण का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर व्यक्ति खुद को सुंदर, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखना चाहता है।...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...