पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव संपन्न

Share This

  पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन के साथ मुख्य अतिथि डॉ० हरीशंकर पटेल, राष्ट्रीय पदाधिकारी सदस्य – अपना दल (एस) तथा विशिष्ट अतिथि श्री सुधांशु कुमार, योगाचार्य एवं राज्य प्रभारी पतंजलि उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट तथा बालक-बालिकाओं की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताएं प्रमुख रहीं। छात्र-छात्राओं ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। द्वितीय दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें गायन, नृत्य, नाटक एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार राजपूत, इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ इटावा के निर्देशन में समस्त आयोजन सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह, बैज अलंकरण एवं पुष्पमालाओं से किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ० हरीशंकर पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक राजपूत के नेतृत्व एवं विद्यालय स्टाफ की मेहनत से विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने विद्यालय में संचालित कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों को अल्पाहार कराया गया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान पिंटू सिंह राजपूत, एसएमसी अध्यक्ष श्री नरोत्तम सिंह राजपूत तथा सदस्यगण प्रतीक अग्रवाल, प्रमोद कुमार, संजीव राजपूत, मालिक सिंह, अमिता देवी, चित्रा कुमारी, मंजू राजपूत, सुषमा देवी, माया देवी, ममता देवी, सुशीला देवी, रामदुलारी सहित विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

करूणाजनक घटना रही ‘नगला ढकाऊ’ का गोली कांड

इस आन्‍दोलन की चि‍र स्‍मरणीय, कि‍न्‍तु करूणाजनक घटना थी ‘नगला ढकाऊ’ का गोलीकांड। जि‍समें तीन व्‍यक्‍ि‍त पुलि‍स को गोली के शि‍कार हुए।यह गोलीकांड 10...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी