दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- आधा सैकडा से अधिक दिवंगत समाजसेवियों की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को मिडिल स्कूल प्रांगण में शुभारम्भ हो गया। जिसमें विभिन्न जनपदों की टीमें प्रतिभाग करेगीं।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी आदर्श वालीबाल क्लब भरथना के तत्वाधान में आधा सैकडा से अधिक समाजसेवियों की स्मृति में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता व बैट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारम्भ हो गया। उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ बतौर अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी इटावा जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित व खण्ड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व खिलाडियों से परिचय प्राप्त करके किया। तदुपरान्त विभिन्न जनपदों से आई टीमों के खिलाडियों ने अपना रोमांचक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खुमानपुरा-मोढी, खितौरा-ददौरा, लखना आदि टीमों के खिलाडियों ने अपने-अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से खेलप्रेमियों को एक ही स्थान पर बैठनेे को मजबूर कर दिया। इस मौके पर आदर्श वालीबाल क्लब के अध्यक्ष सुखराम सिन्धी, राहुल यादव सर्राफ, सुरेन्द्र सिंह यादव बाबूजी, ओमप्रकाश यादव मंत्री, रवि यादव, सुधीर श्रीवास्तव, नकुल यादव, सुशान्त मोहन पालीवाल, जोगेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह यादव, रिंकू चौहान, लालू यादव, मुकेश भारती, हिमांशु केशरवानी, अश्वनी कुमार सहित कई खेलप्रेमियों व व्यवस्थापकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। रेफरी की भूमिका विवेक भारती, शशांक कुमार ने अदा की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...