सरोजिनी नायडू जयंती पर बेटियों के लिए संस्कारशाला व ‘तनाव मुक्त परीक्षा’ संगोष्ठी का सफल आयोजन

Share This

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती पर बेटियों के मध्य “तुलसी की परिवार प्रबोधन संस्कारशाला” एवं “तनाव मुक्त परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। समाजसेवा को समर्पित भारत विकास परिषद इटावा तुलसी शाखा द्वारा कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कॉलेज, लखना में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ, जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

प्रथम सत्र में “संस्कारशाला परिवार प्रबोधन” विषय पर चर्चा आयोजित की गई। परिषद के विभिन्न आयामों की जानकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश उपाध्याय ने दी।

मुख्य अतिथि डॉ. सीमा जादौन, प्रांतीय संयोजिका दुर्गावाहिनी मातृशक्ति, ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बेटियों को समाज में सजग और जागरूक रहने की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से सावधान रहने, अंजान व्यक्तियों से मित्रता में सतर्कता बरतने तथा किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी अभिभावकों या शिक्षकों को देने की सलाह दी। उन्होंने बेटियों को स्वयं सचेत रहकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

विशिष्ट अतिथि मंजू भदौरिया, प्रधानाचार्य जनसहयोगी इंटर कॉलेज मोढ़ी, ने कहा कि बेटियों को वीरांगनाओं जैसे रानी लक्ष्मीबाई और दुर्गावती के जीवन से प्रेरणा लेकर साहस, आत्मसम्मान और कर्तव्यनिष्ठा को अपनाना चाहिए। समाजसेवी शशि दीक्षित, प्रीतम खन्ना और सुशीला राजावत ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटियों को हुनरमंद बनने के लिए प्रेरित किया। इस सत्र का संचालन नीलिमा चौधरी ने किया

द्वितीय सत्र में “तनाव मुक्त परीक्षा पर चर्चा” विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव ने बोर्ड परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र को ध्यानपूर्वक समझकर आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखें और घबराने की आवश्यकता नहीं है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सर्वेश चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और नियमित हल्का व्यायाम या योग करने की सलाह दी। उन्होंने सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। पूर्व प्राचार्य आर.एन. दुबे एवं प्रधानाचार्य जे.एस. भदौरिया ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस सत्र का संचालन शिक्षक नेता एवं समाजसेवी पंकज कुमार सिंह चौहान ने किया।

कार्यक्रम में पवन यादव, बेनीराम पाल, आर.एन. दुबे, डॉ. सर्वेश चतुर्वेदी, अरुण कुमार पांडे, जे.एस. भदौरिया, मंजू भदौरिया, सुशीला राजावत, रामचन्द्र सिंह सेंगर, शोभाराम तिवारी, राजेश सिंह एवं सुमन बाई सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर शाखा अध्यक्ष डॉ. कैलाश चन्द्र यादव, सचिव डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष मौसमी पाल ने किया।

विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता, नीलिमा चौधरी, शशि दीक्षित, वन्दना मिश्रा, मौसमी पाल, संगीता सिंह, प्रीतम खन्ना, प्रीति पाण्डेय, दीप्ति, प्रीति यादव, अंजू चौधरी एवं पंकज कुमार सिंह चौहान सहित तुलसी शाखा के सदस्यों और विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

यह आयोजन बेटियों के सर्वांगीण विकास, संस्कार जागरण एवं परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा पर हुआ लड़ाकू जाति‍ का अधि‍कार

1761 ई0 में पानीपत के युद्ध में मराठे  अहमदशाह अब्‍दाली से हार गये । अब्‍दाली  ने भारत से जाते समय अपने बहुत  से प्रदेश...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...