इटावा में बिजली चोरी पर कड़ा प्रहार: मॉर्निंग रेड में 5 पकड़े गए, विजिलेंस संग विभाग की सघन कार्रवाई

Share This

जनपद में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुबह के समय की गई विशेष मॉर्निंग रेड के दौरान पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

यह कार्रवाई अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव एवं अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद के निर्देशन में की गई। उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार निगम के नेतृत्व में अवर अभियंता जयदीप मौर्य ने विजिलेंस की संयुक्त टीम के साथ सुंदरपुर फीडर क्षेत्र के मोहल्ला कटरा शमशेर खां एवं खिड़किया रतन चंदेल में छापेमारी की।

अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध कनेक्शनों की जांच की और अवैध रूप से बिजली उपयोग करते पाए गए पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

अधीक्षण अभियंता हनुमान प्रसाद ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को राजस्व हानि होती है और ईमानदार उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में अवैध कनेक्शन बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही विद्युत उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना विभाग को दें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...