होली प्वाइण्ट में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- होली प्वाइण्ट एकेडमी के ऑडिटोरियम हॉल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब तीन सैकडा से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। जिन्होंने साइबर सुरक्षा से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं।

गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय दुबे (आयकर अधिकारी, इटावा) व विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष चौधरी (आयकर निरीक्षक, इटावा), विक्रम सिंह (थाना प्रभारी, भरथना), राकेश कुमार शर्मा (प्रभारी, साइबर थाना), संजय सिंह (निरीक्षक, साइबर थाना), संदीप सिंह (साइबर एक्सपर्ट), अभय देओल (साइबर एक्सपर्ट) आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय दुबे ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर जागरूकता समय की सबसे बडी आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग करने की प्रेरणा दी। उन्होंने ऑनलाइन लेनदेन, डिजिटल भुगतान, फर्जी कॉल, ई-मेल एवं लिंक के माध्यम से होने वाली धोखाधडी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सरल उदाहरणों के माध्यम से बताया कि थोडी सी लापरवाही कैसे बडी आर्थिक क्षति का कारण बन सकती है। इससे पूर्व विद्यालय निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय व प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने आगन्तुक अतिथियों का प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। साथ ही विद्यालय में पूरे वर्ष विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों, विषयगत ज्ञान, विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में होली प्वाइण्ट एकेडमी को गौरवान्वित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को भी पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एड0 निशान्त पोरवाल ने किया। इस दौरान अमित श्रीवास्तव, अरूण मोटवानी, संदीप अग्रवाल एड0, हिमांशु गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, गौरव वर्मा, दरविन्दर सिंह गाँधी, आनन्द तिवारी, शानू वर्मा, रीना शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के राष्ट्र/राज्य पुरस्कार पाने वाले अध्यापक /अध्यापिकाओं की सूची

क्र0स0 नाम अध्‍यापक/अध्‍यापिका पद पुरस्‍कार प्राप्‍त विघालय  का नाम क्षेत्र    राष्‍ट्र राज्‍य 1 श्री ओउम प्रकाश प्र0अ0 प्रा0वि0नगला सलहदी जसवन्‍तनगर 1975 2 श्रीमती शिवदेवी प्र0अ0 उच्‍च प्रा0वि0 भरथना भरथना 1979 3 श्री जगदीश नरायन तिवारी प्र0अ0 प्रा0वि0 पछायगांव बढपुरा 1981 4 श्री रामकरन चौधरी प्र0अ0 प्रा0वि0 सूखाताल बढपुरा 1982 5 श्री...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...