लखना में विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न हिंदू समाज को जागृत करने का हुआ आह्वान, भारत माता की जय से गूंजा वातावरण

Share This

बकेवर:- लखना नगर के रामलीला मैदान (मां कालिका मंदिर प्रांगण के सामने) में आज विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ विधिवत रूप से किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 108 भरत गिरी जी महाराज (जगतगुरु आश्रम, इटावा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य देवेंद्र दुबे जी महाराज (जगत आचार्य, सुप्रसिद्ध कथा वाचक) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना उपस्थित रहे।कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं प्रारंभिक संबोधन आरएसएस के विभाग प्रचारक यशवीर द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज लंबे समय से सुप्त अवस्था में है, जिसे अब जागृत करने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन, संस्कार और सामाजिक एकता पर विशेष बल दिया। विशिष्ट अतिथि आचार्य देवेंद्र दुबे जी महाराज ने अत्यंत मधुर वाणी में वेद-पुराण एवं शास्त्रों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए हिंदू समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता के साथ रहने का संदेश दिया।

मुख्य वक्ता राजेंद्र सक्सेना ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कुटुंब प्रबोधन पर विशेष बल देते हुए कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है—परिवार को समय देना, परिवार के साथ रहना और परिवार की सुरक्षा के प्रति सजग रहना। उन्होंने कहा कि भले ही सोना बेचना पड़े, लेकिन अपने घर में सुरक्षा का लोहा अवश्य होना चाहिए, जिससे बहन-बेटियों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागेश्वर राव चौबे द्वारा किया गया।

उन्होंने अपने संचालन के दौरान प्रस्तुत की गई काव्यात्मक और ओजपूर्ण पंक्तियों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी काव्यात्मक अभिव्यक्तियों से पंडाल में राष्ट्रभक्ति, ऊर्जा और हिंदू चेतना का संचार हुआ। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से संपूर्ण वातावरण गूंजायमान हो उठा।कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया।

हिन्दू सम्मेलन में मुख्य रुप से पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरनाथ सिंह, लखना चेयरमैन गणेश शंकर पोरवाल, नरेन्द्र राठौर,अश्वनी त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष भाजपा लखना,सुखबीर यादव,डा गोविन्द मोहन तिवारी,जगविन्द चौहान,ब्रजेन्द्र चौहान,राहुल शुक्ला,ध्रुव नारायण अवस्थी,बरुण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This
Shivam Shukla
Shivam Shuklahttps://etawahlive.com/
Almost 8 years of social media experience with social engagement preferred...
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आसई में महावीर स्वामी ने चातुर्मास कि‍या था व्यातीत

छठी शाताब्‍दी ईसा पूर्वा में जब बैदि‍क धर्म  के वि‍रूद्ध धार्मिक क्रांति‍  हुई और महात्‍मा बुद्ध तथा महावीर स्‍वामी ने इसका नेतृत्‍व कि‍या तो...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वर्तमान में वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से लोकसभा सांसद...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...