लालपुरा जैन मंदिर में एक दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन, जैनाचार्य श्री सुबल सागर जी के सानिध्य में गूंजे धर्म-संयम के संदेश

Share This

इटावा-शहर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में रविवार को तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज के अंतिम शिष्य आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज जी ससंघ के पावन सानिध्य में एक दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही तथा संपूर्ण वातावरण भक्ति, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत दिखाई दिया।प्रातःकाल विधिविधान से श्रीजी का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात केसर मिश्रित पवित्र जल से शांति धारा आचार्य श्री के मुखविंद से बोली गई, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर नमन किया। तत्पश्चात तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज जी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक करने का सौभाग्य अर्पित जैन परिवार को प्राप्त हुआ, जबकि शांति धारा का सौभाग्य राजीव जैन किराना ,बंटी जैन परिवार को मिला।इसके बाद मौसमी, अनार, अंगूर, नारियल पानी एवं पंचामृत जैसे पवित्र रसों से अभिषेक का क्रम संपन्न हुआ। इस पुण्य कार्य का सौभाग्य नमन जैन (भाईजी), राजू जैन, शैलेष जैन, संतोष जैन एवं पीयूष जैन को प्राप्त हुआ। प्रतिमा पर पुष्प वर्षा करने का सौभाग्य चिंटू जैन को मिला। जल से अभिषेक सौरभ जैन, वैभव जैन, मोहित जैन, महेश जैन, सौरव जैन एवं गौरव जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज जी के चित्र का विधिवत अनावरण एवं दीप प्रज्वलन मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा किया गया। इसके पश्चात आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज जी ने अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में अहिंसा, संयम, तप, त्याग और आत्मशुद्धि के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। आचार्य श्री ने कहा कि वर्तमान समय में धर्म ही मानव जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है।प्रवचनों को श्रद्धालुओं ने एकाग्रचित्त होकर श्रवण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में समाज एवं राष्ट्र कीसुख-समृद्धि, शांति और मंगल कामना की गई। आयोजन को सफल बनाने में जैन समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...