कलश यात्रा के साथ शिवपुराण कथा प्रारम्भ

Share This
भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- शिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ढोल नंगाडों के बीच भ्रमण को निकली 108 मंगल कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का महामंशापूर्ण गंगाधर विश्वनाथ धाम रमायन पर शुभारम्भ हो गया।
शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम रमायन स्थित प्राचीन शिव मन्दिर पर 108 मंगल कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हो गया। पीताम्बर धारण किये महिलाओं व युवतियों ने कलश लेकर विभिन्न देव स्थानों से जल भरकर मन्दिर प्रांगण में स्थापित पाण्डाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत कलशों की स्थापना करवायी। तदुपरान्त गणेश पूजन के साथ कथा प्रारम्भ हुई। अध्यक्ष अरविन्द पोरवाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव व मंत्री गौरव मिश्रा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कथा 14 फरवरी को सम्पन्न होगी व 15 फरवरी को महाशिवरात्रि कार्यक्रम के साथ 17 फरवरी को विशाल भण्डारा सम्पन्न होगा। कथा का रसपान बाल ब्रहमचारी प्रेमानन्द जी महाराज के मुखारबिन्दु से प्रतिदिन दोपहर 01ः30 बजे से सांय 05ः30 बजे तक कराया जायेगा। पदाधिकारियों ने नगर व क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों ने उक्त धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस दौरान यज्ञाचार्य सर्वेश तिवारी, परीक्षित निमितदेव अवस्थी, रोमा अवस्थी, यज्ञपति अखिलेश उपाध्याय, किरन उपाध्याय सहित समस्त व्यवस्थापकों व सहयोगियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा की राजनीति में सादगी और सेवा की मिसाल बने समाजवादी नेता सर्वेश शाक्य

सर्वेश शाक्य जनपद इटावा के एक ऐसे नाम हैं जिन्होंने शिक्षा, सेवा और सादगी को जीवन का मूल मंत्र बनाया। उनका पूरा जीवन इस...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

ओम नवजीवन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेण्टर, इटावा

बच्चों की सेहत एक परिवार के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसकी देखभाल में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इटावा शहर में स्थित ओम...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...