भीषण हादसे में एक की मौत

Share This

भरथना- कस्बा अन्तर्गत इटावा-कन्नौज हाइवे पर बीती गुरुवार की रात्रि मंदिर दानसहाय मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खडे एक लोहे के विद्युत पोल, दो नल तोड़ते हुए दुकान समेत उस समय घर में घुस गई, जब कार सवार विधूना की तरफ से किसी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। कार में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे, हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग कार और घर के मलवे में फंसकर घायल गए। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से कार व घर के मलवे में फसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला और आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए भरथना चिकित्सालय भिजवाया।

हादसे के सम्बन्ध में बताया गया है कि हाइवे पर दौड़ती कार के सामने अचानक एक गौवंश के आ जाने के कारण कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई और कार एक लोहे का विद्युत पोल, एक इंडियामार्का हैंडपंप, एक सरकारी स्टेंड पोस्ट नल समेत टर्टरनुमा दुकान तोड़ते हुए तेज रफ्तार जोरदार धमाके के साथ एक घर में घुस गई। जानकारी के अनुसार हुंडई कार तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क पर गौवंश के आ जाने पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे घर में जा घुसी।

कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त होकर धराशाई हो गई। हादसे के समय कार में सूर्यांश (28 वर्ष) पुत्र अजय तोमर निवासी इंद्रा कॉलोनी, निखिल पुत्र अनिलेश आईटीआई चौराहा इटावा, पंकज पुत्र सौदान सिंह, अंकित पुत्र अहिवरन सिंह, हरिओम पुत्र नामालुम निवासीगण ग्राम रूपपुरा थाना वैदपुरा इटावा सवार थे। हादसे के बाद कार के चारों एयरबैग खुल गए। सूर्यांश और पंकज कार में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आम लोगों के सहयोग से करीब आधा घण्टा की मशक्कत के बाद सूर्यांश और पंकज को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सूर्यांश और पंकज की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही सूर्यांश की मौत हो गई, जबकि पंकज की हालत नाजुक होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया। अन्य घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में जारी बना हुआ है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा: अद्वितीय संस्थान

कर्म क्षेत्र महाविधालय, इटावा का एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान है, यह कॉलेज 1959 में लाला हजारी लाल वर्मा द्वारा स्थापित किया गया था ।...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संघर्षों के बीच गढ़ा गया एक मजबूत व्यक्तित्व: सीओ चकरनगर अभय नारायण राय

अभय नारायण राय उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान केवल एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में...

प्रमुख संस्थान

नववर्ष पर इटावा में चोखो थाली का शाही तोहफा, राजस्थानी स्वाद पर मिलेगी 25% स्पेशल छूट

शहर के प्रमुख होटल चोखो थाली ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष खुशखबरी दी है। नववर्ष के अवसर पर चोखो थाली में 30 दिसम्बर...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...