इटावा 05 फरवरी,2026- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रार / निरीक्षक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के पत्रांक-2413/म०शि०प०/2025-26 दिनांक-02.01.2026 के क्रम में उ०प्र० मदरसा शिक्षा लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी / मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी), आलिम (सीनियर फारसी एवं अरबी), परीक्षा वर्ष-2026 की परीक्षा दिनांक-09.02.2026 से दिनांक-14.02.2026 मध्य सम्पन्न की जायेगी। जिसके लिए जनपद इटावा में मदरसा अरबिया कुरानिया कटरा शाहब खॉ इटावा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
जिसमें मुंशी / मौलवी (सेकेन्ड्री के 100 छात्र-छात्राएं एवं आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) के 46 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होगें। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र सम्बन्धित मदरसों की लागिन आई०डी० पर उपलब्ध करा दिये गये है। मुंशी / मौलवी (सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), की परीक्षायें प्रथम पाली प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी फारसी एवं अरबी), की परिक्षायें द्वितीय पाली अपरान्ह 02:00 बजे से 05:00 बजे के मध्य सम्पन्न होगी। जिसके नकलविहीन, शान्ति एवं शुचितापूर्ण संचालन, परीक्षा केन्द्रों के सघन निरीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण किये जाने हेतु जनपद स्तर पर सचल दल, आन्तरिक निरीक्षण दस्ते, तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये है।
उक्त परीक्षायें मुख्यालय द्वारा सी०टी०बी०/ बेबकास्टिंग की निगरानी में सम्पन्न की जायेगी। मदरसों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उक्त समय सारणी परिषद के मदरसा पोर्टल पर भी उपलब्ध है।
