पंसारी टोला जैन मंदिर में शांतिनाथ विधान हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Share This

शहर के प्राचीन एवं भव्य श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, पंसारी टोला में पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री शांतिनाथ विधान का श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल विधि-विधान के साथ श्रीजी के केसर जल से अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई, जिसे पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। प्रतिष्ठाचार्य पंडित सतेंद्र जैन के निर्देशन में विधान का शुभारंभ किया गया।

अभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। विधान के दौरान महिलाओं ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। हवन कुंड में आहुतियों के साथ विधान का समापन किया गया।सायंकालीन सत्र में भगवान की भक्ति में भक्ति नृत्य एवं भव्य महाआरती का आयोजन हुआ।महाआरती के समय दीपों की जगमगाहट और भक्ति संगीत से पूरा मंदिर परिसर भावविभोर हो उठा। श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर महिला मंडल की सभी महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

टि‍क्सी महादेव मंदिर : लोक मानव की असीम श्रद्धा का केन्द्र

टि‍क्‍सी  महादेव लोक मानव  की असीम श्रद्धा का केन्‍द्र है। इटावा के  इस सुवि‍ख्‍यात मंदि‍र को टि‍क्‍सी  नाम से पुकारे  जाने के सम्‍बन्‍ध  मे...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

स्वास्थ्य और शुद्धता की गारंटी शिवम डेरी फार्म इटावा का टुडेज स्पेशल बिलोना घी

भारत में घी को शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है, और जब यह घी पारंपरिक बिलोना विधि से तैयार किया जाए, तो...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी