बकेवर:- 201 भर्थना विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत लखना में गहन मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत के आर गर्ल्स इंटर कालेज में शिविर लगाया गया। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने और नए पंजीकरण के लिए फॉर्म भरने का कार्य सक्रिय रूप से किया गया। अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों से सीधा संपर्क स्थापित किया गया। उन्हें मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और नए मतदाता बनने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया।
बूथों पर भाजपा बी.एल.ए. 02 और बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति में पात्र नागरिकों से फॉर्म 06 (नव मतदाता पंजीकरण फॉर्म) भरवाए गए। भरे गए सभी फॉर्म संबंधित बी.एल.ओ. को विधिवत रूप से जमा कराए गए, ताकि समय पर मतदाता सूची में नाम जोड़े जा सकें। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष लखना ब्रजेन्द्र चौहान ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना आवश्यक है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी सहित बूथ अध्यक्षगण और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक नए मतदाताओं को जोड़ने का संकल्प लिया और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।इस मौके पर बूथ संख्या 303 बीएलओ धीरेन्द्र शुक्ला,बूथ संख्या 304 नगेन्द्रपाल सिंह,बूथ संख्या 305 विनीता अग्निहोत्री,बूथ संख्या 306 माया देबी,बूथ संख्या 307 मधु व पदविहित हरदीप सिंह सहित सुपरवाइजर ज्योति सिंह तोमर भी शिविर में उपस्थित रही।
