पुणे में आयोजित भारतीय शूटिंग टीम चयन ट्रायल में इटावा के तीन निशानेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

Share This

गत माह 16 जनवरी से 22 जनवरी तक पुणे में आयोजित भारतीय शूटिंग टीम चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने गए इटावा के होनहार निशानेबाज़ हेमंत सिकेरा, राजीव कुमार एवं आशुतोष ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

तीनों खिलाड़ी एस-सी-ए शूटिंग अकैडमी, कुनेरा में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अकैडमी के कोच, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्वर्ण पदक विजेता चंद्रमोहन तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमंत सिकेरा ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 623.1 का उत्कृष्ट स्कोर अर्जित किया। वहीं राजीव कुमार ने 621 अंक तथा आशुतोष ने 620 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और निरंतर अभ्यास को सिद्ध किया।

कोच चंद्रमोहन तिवारी ने बताया कि तीनों खिलाड़ी भारतीय शूटिंग टीम में चयन के उद्देश्य से आयोजित इस ट्रायल में शामिल हुए थे और भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए खेलने का सपना संजोए हुए हैं। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी प्रतिदिन 4 से 6 घंटे तक एस-सी-ए शूटिंग अकैडमी, कुनेरा में कड़े एवं अनुशासित प्रशिक्षण के साथ अभ्यास करते हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

कोच ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इनमें से एक या सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स एवं ओलंपिक जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का मान बढ़ाएंगे।

इस उपलब्धि से अकैडमी, जिले एवं खेल प्रेमियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। साथ ही ये खिलाड़ी युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

टैक्स और लीगल सर्विस के लिए इटावा में प्रमुख संस्थान – Easy Advise

Easy Advise Tax and Legal Services आधुनिक जीवन में टैक्स और कानूनी मुद्दे बने रहते हैं जिनका समाधान पाना आम व्यक्ति के लिए कई बार...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...