देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रक्तदाता समूह के सदस्यों द्वारा राधा स्वामी हॉस्पिटल में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में देशभक्ति के जज्बे के साथ डॉ. साक्षी पोरवाल, प्रियंका यादव, शालिनी, मंजेश कुमारी, सुमन यादव, डॉ. बृजेश प्रजापति, असित यादव, अंकित, सौरभ त्रिपाठी, अभिषेक भदौरिया, विपिन यादव, सतेंद्र यादव, देवेंद्र चौहान, अमित गुप्ता एवं राहुल चौधरी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर देशहित में अपना योगदान दिया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. समीर पांडेय, अतिथि डॉ. ललित चौधरी एवं डॉ. अभिषेक दुबे द्वारा किया गया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और राष्ट्रीय पर्व पर इस प्रकार का सेवा कार्य करना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।”

रक्तदाता समूह के सचिव पंकज भदौरिया ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया रक्त जय मां वैष्णो चैरिटेबल ब्लड सेंटर को सौंपा गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता मिल सके। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। असित यादव ने कहा कि आज हमने केवल तिरंगा ही नहीं फहराया, बल्कि मानवता की सेवा का संकल्प भी लिया है। 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर 15 जांबाज रक्त वीरों ने रक्तदान कर यह सिद्ध कर दिया कि देशप्रेम केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों में होता है।

कार्यक्रम में रक्तदाता समूह से विमलेश तिवारी, राजेश दुबे, सौरभ परिहार, शरद तिवारी एवं अर्जुन तोमर उपस्थित रहे। वहीं जय मां वैष्णो चैरिटेबल ब्लड सेंटर से डॉ. जितेन्द्र (मेडिकल ऑफिसर), प्रदीप राठौर, करिश्मा, उमेश एवं नेहा ने शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
